लिंग आधारित भेदभाव और हिंसा के प्रति बच्चों को किया जागरूक, बाल विवाह के दुष्परिणामों पर भी हुई चर्चा रीठी महाविद्यालय में बाल संरक्षण सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने ली हिंसा के विरुद्ध शपथ

Picsart 26 11 19 18 31 08 854

लिंग आधारित भेदभाव और हिंसा के प्रति बच्चों को किया जागरूक, बाल विवाह के दुष्परिणामों पर भी हुई चर्चा

रीठी महाविद्यालय में बाल संरक्षण सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने ली हिंसा के विरुद्ध शप

 

कटनी। बाल अधिकार सप्ताह (14 से 20 नवंबर) के अंतर्गत बाल संरक्षण सप्ताह के छठवें दिवस शासकीय महाविद्यालय रीठी में लिंग आधारित हिंसा एवं बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर आशीष तिवारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक रुक्मिणी प्रताप सिंह के निर्देशन में आवाज जनकल्याण समिति के संयुक्त नेतृत्व तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद वासनिक के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम में आवाज जनकल्याण समिति कटनी के मनोज कुमार बासरकर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गरिमा सिंह ने विद्यार्थियों को लिंग आधारित हिंसा, बाल अधिकारों और बाल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर मनोज कुमार बासरकर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका सुरक्षित बचपन ही मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की नींव है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। लिंग के आधार पर बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित और समान अवसरों वाला वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गरिमा सिंह ने कहा कि बचपन केवल उम्र का एक पड़ाव नहीं, बल्कि जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। इसकी सुरक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बाल विवाह निषेध के महत्व की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें-  चेतनोदय तीर्थ कैलवारा कटनी में 22 नवंबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महाविद्यालयीन स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध शपथ ग्रहण की तथा समाज में समानता, सुरक्षा और बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. गीता शर्मा, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, गौरीशंकर, खुशबू, डॉ. शैल कुमारी, डॉ. मातेश्वरी, मानसी सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।