शासकीय महाविद्यालय बरही में बाल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

IMG 20261119 WA0057 scaled

शासकीय महाविद्यालय बरही में बाल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

बरही, कटनी। बाल अधिकार सप्ताह 14 से 20 नवंबर के अंतर्गत बाल संरक्षण सप्ताह के छठवें दिवस पर शासकीय महाविद्यालय बरही, जिला कटनी में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं बाल संरक्षण क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्लोगन प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह के निर्देशानुसार तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया गया।

 

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में बाल अधिकारों, बाल सुरक्षा तथा बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आकर्षक पोस्टरों एवं प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण की रोकथाम, बाल अधिकारों तथा बच्चों के सुरक्षित भविष्य से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए।

 

इस अवसर पर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों एवं बाल विवाह निषेध के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। साथ ही विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक रहने तथा समाज में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल बारी, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, श्रीमती अनीता सिंह सहित अन्य प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक की उपस्थिति सराहनीय रही।