jabalpur

दिशा सूचक गेट से कब्जा हटाने पहुंचे एजेंसी कर्मी से मारपीट

जबलपुर। नगर निगम जबलपुर द्वारा शहर में जगह जगह दिशा सूचकों के रूप में जैन्ट्री गेट लगाये गये हैं लेकिन अधिकांश राजनैतिक दल अनाधिकृत रूप से इनका दुरुपयोग कर अपने विज्ञापन लगा देते हैं।

अधारताल में सुबह घटना

संस्कारधानी के संस्कारों को अपमानित करने वाली ऐसी ही एक घटना आज अधारताल क्षेत्र में घटित हुई। बताया जाता है कि एजेंसी के अनाधिकृत विज्ञापनों को अलग करने के नगर निगम के सख्त निर्देशों के अनुपालन में संबंधित एजेंसी का कर्मी अक्षय विश्वकर्मा आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे अधारताल दिशा सूचक से अनाधिकृत विज्ञापन हटा रहा था तभी वहां क्षेत्रीय पार्षद के भाई संदीप यादव व संजय यादव पहुंचे उन्होंने उसे उतारकर न सिर्फ पीटा बल्कि थाने भी पहुंचा गया। इस घटना से सारी आउटडोर विज्ञापन एजेंसियां सन्न रह गयीं। यदि नगर निगम के आदेश का निगम के दिशा सूचकों पर से अनाधिकृत विज्ञापन अलग करने पर अपनी आजीविका निकले एक गरीब का यह हाल है तो अपने प्राइवेट विज्ञापन पर से कब्जे हटाना तो नामुमकिन ही हो जाएगा। इस संबंध में जब अधारताल थाना प्रभारी शिवराज सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अक्षय की रिपोर्ट पर संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button