TechTechnology

फेस्टिव सीजन में Asus का बड़ा धमाका: Amazon और Flipkart सेल में लैपटॉप, टैबलेट्स पर 50% से ज्यादा डिस्काउंट, जानें बेस्ट डील्स

फेस्टिव सीजन में Asus का बड़ा धमाका: Amazon और Flipkart सेल में लैपटॉप, टैबलेट्स पर 50% से ज्यादा डिस्काउंट, जानें बेस्ट डील्स

टेक / गैजेट्स डेस्क। आगामी फेस्टिव सीजन (Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल) से ठीक पहले टेक दिग्गज Asus ने अपने लैपटॉप, गेमिंग पीसी, टैबलेट और डेस्कटॉप रेंज पर भारी छूट और स्पेशल ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। कंपनी के लोकप्रिय Vivobook, Zenbook, TUF Gaming और प्रीमियम ROG सीरीज के डिवाइसेस पर 50% से अधिक की छूट के साथ नो-कॉस्ट EMI (No-Cost EMI) की सुविधा भी दी जा रही है।

Amazon Great Indian Festival: Asus के प्रमुख ऑफर्स

  • Asus Vivobook 15: Core 5 120U प्रोसेसर, 8GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरिएंट MRP ₹1,59,990 के बजाय मात्र ₹66,990 में उपलब्ध है।

  • Asus Vivobook 16: Core Ultra 5 325 प्रोसेसर और OLED डिस्प्ले वाला मॉडल ₹94,990 में मिल रहा है (MRP ₹1,59,990)।

  • Asus Zenbook A14: Snapdragon X प्रोसेसर, 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और शानदार OLED डिस्प्ले मॉडल ₹1,22,990 से घटकर ₹86,990 में उपलब्ध है।

  • Asus Zenbook S14: MRP ₹2,12,990 वाला यह प्रीमियम लैपटॉप ऑफर में ₹1,34,990 में मिलेगा।

Flipkart Big Billion Days: गेमिंग लैपटॉप्स और पैड पर बंपर छूट

  • Vivobook S16: Snapdragon X प्रोसेसर, OLED डिस्प्ले, 16GB RAM व 512GB स्टोरेज मॉडल आधी कीमत यानी ₹80,990 में मिल रहा है (MRP ₹1,61,990)।

  • Asus Pad T3201 (टैबलेट): 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट MRP ₹45,990 के बजाय ₹35,990 में खरीदा जा सकता है।

गेमिंग लवर्स के लिए पॉवरफुल ROG और TUF सीरीज डील्स

  • TUF Gaming F16: Core 5 205H प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050 GPU से लैस मॉडल ₹1,10,990 में उपलब्ध (MRP ₹1,94,990)।

  • 2025 TUF A16: Ryzen 9 प्रोसेसर, RTX 5070 GPU, 16GB RAM और 1TB SSD स्टोरेज मॉडल ₹2,19,990 में मिलेगा (MRP ₹3,05,990)।

  • ROG Strix G16 (Intel): Core Ultra 9, RTX 5070, 32GB RAM + 1TB SSD वाला यह हाई-एंड गेमिंग बीस्ट ₹3,09,990 में मिल रहा है (MRP ₹3,71,990)।

  • ROG Strix G16 (AMD): Ryzen 9 प्रोसेसर और RTX 5070 Ti GPU वैरिएंट ₹2,79,990 की डील प्राइस पर उपलब्ध है (MRP ₹3,77,990)।

Back to top button