Site icon Yashbharat.com

दिग्विजय ने दिया विवादित बयान, BJP महिला विधायक को गुंडागर्दी करने वाली बताया

digvijay

गुना: कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। अपने छोटे भाई लक्ष्मण सिंह और पुत्र जयवर्धन का नामांकन दाखिल कराने गुना पहुंचे दिग्विजय ने बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान विधायक ममता मीणा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने महिला विधायक को गुंडा बताया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी (ममता मीणा) गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है, वे लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है। इसके बाद दिग्विजय के इस बयान पर बीजेपी विधायक ममता मीणा ने पलटवार करते हुए कहा है कि, दिग्विजय को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, लक्ष्मण सिंह के चरित्र से सभी वाकिफ हैं, दिग्विजय सिंह के बयान से महिलाओं का अपमान हुआ है।–

बता दें कि दिग्विजय के छोटे भाई लक्ष्मण को भी कांग्रेस ने विधानसभा का टिकट दिया है। लक्ष्मण सिंह तीसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। लक्ष्मण सिंह आखिरी बार लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से बीजेपी की सुषमा स्वराज के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं जहां उन्हें हार मिली थी।

 

 

 

Exit mobile version