Site icon Yashbharat.com

टीकमगढ़ : एसपी के फर्जी साइन से RTO ने बनाए हैवी लाइसेंस, धोखाधड़ी का केस दर्ज

images 25

टीकमगढ़। परिवहन विभाग में हैवी लाइसेंस बनाने के दौरान टीकमगढ़ एसपी प्रशांत खरे की फर्जी रिपोर्ट लगाने का मामला सामने आया है। इसमे टीकमगढ़ आरटीओ निर्मल कुमरावत, आरटीओ बाबू रामरतन शर्मा एबं आरटीओ दलाल छोटू मिश्रा पर देहात थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

परिवहन विभाग में बनाए जा रहे हैवी लाइसेंस में टीकमगढ़ एसपी प्रशांत खरे के फर्जी हस्ताक्षर कर रिपोर्ट लगाने के उक्त मामले में आरटीओ निर्मल कुमरावत सहित 3 लोगो के विरुद्ध धारा 420, 467, 468 एबं 471 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

देहात थाना प्रभारी नसीर फारुखी ने बताया कि लगभग 200 से ज्यादा लाइसेंस की जांच की गई और जांच उपरांत उक्त मामला जब्त किया गया।

Exit mobile version