Panna Railway News: पन्ना जिले के इतिहास में दर्ज हुआ स्वर्ण अध्याय- देवेंद्रनगर पहुंची पहली ‘ट्रायल ट्रेन’, बरसों का इंतजार खत्म, स्टेशन पर उमड़ा हजारों का हुजूम

Panna Railway News: पन्ना जिले के इतिहास में दर्ज हुआ स्वर्ण अध्याय- देवेंद्रनगर पहुंची पहली 'ट्रायल ट्रेन', बरसों का इंतजार खत्म, स्टेशन पर उमड़ा हजारों का हुजूम

पन्ना/देवेंद्रनगर : पन्ना जिले के निवासियों के लिए बुधवार का दिन एक ऐतिहासिक, गौरवपूर्ण और कभी न भूलने वाली सौगात लेकर आया। जिले के देवेंद्रनगर में जैसे ही पहली बार ‘ट्रायल ट्रेन’ की सीटी गूंजी, वैसे ही बरसों पुराना रेल का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। पन्ना जिले के विकास और इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो चुका है।

Panna Railway News: पन्ना जिले के इतिहास में दर्ज हुआ स्वर्ण अध्याय- देवेंद्रनगर पहुंची पहली ‘ट्रायल ट्रेन’, बरसों का इंतजार खत्म, स्टेशन पर उमड़ा हजारों का हुजूम

लंबे समय से अधर में लटकी सतना-पन्ना रेल परियोजना (Satna-Panna Rail Project) के तहत आज जब पहली बार लोकोमोटिव ट्रायल ट्रेन देवेंद्रनगर स्टेशन पर आकर रुकी, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें खुशी से छलक उठीं। Panna Railway News: पन्ना जिले के इतिहास में दर्ज हुआ स्वर्ण अध्याय- देवेंद्रनगर पहुंची पहली ‘ट्रायल ट्रेन’, बरसों का इंतजार खत्म, स्टेशन पर उमड़ा हजारों का हुजूम

ट्रेन की सीटी सुनते ही दौड़ पड़े लोग, लगा हजारों का मेला

जैसे ही इलाके में यह खबर फैली कि आज ट्रायल ट्रेन देवेंद्रनगर स्टेशन पर पहुंचने वाली है, वैसे ही पूरा कस्बा और आसपास के गांवों के लोग स्टेशन की तरफ दौड़ पड़े।

पन्ना जिले के विकास को लगेंगे अब नए पंख

इस सफल ट्रायल के बाद अब पन्ना जिले के मुख्य शहर तक रेल कनेक्टिविटी पहुंचने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सतना-पन्ना रेल लाइन बिछने से न केवल आम जनता का सफर आसान और सस्ता होगा, बल्कि पन्ना के हीरा खनन, पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी एक नई रफ्तार मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है और जल्द ही इस रूट पर नियमित यात्री ट्रेनों के संचालन की तैयारियां शुरू की जाएंगी।

Exit mobile version