Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Panna News शिक्षा विभाग का लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Panna News पन्ना जिले में लोकायुक्त ने शिक्षा विभाग के एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पन्ना जिले के शिक्षा विभाग में पदस्थ लिपिक महेंद्र साहू के द्वारा एक शिक्षक किशोर सिंह राजपूत से ट्रांसफर कैंसिल करवाने के बदले रिश्वत की मांग की थी शिक्षक के द्वारा रिश्वत नहीं देने के कारण उसका काम बाबू नहीं कर रहा था तब जाकर इस पूरे मामले की शिकायत शिक्षक ने लोकायुक्त टीम से कर दी।

लोकायुक्त की टीम ने शिकायत सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने और फिर आरोपी बाबू को रंग हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। इसके बाद आज बुधवार को शिक्षक किशोर सिंह के द्वारा बाबू महेंद्र साहू को जैसे ही रिश्वत की राशि दी गई उसके बाद लोकायुक्त की टीम ने छापा मार करवाई कर दी जिसमें बाबू को रिश्वत की राशि ₹20000 सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया कि जिले के घाट सिमरिया में पदस्थ शिक्षक किशोर सिंह राजपूत का स्थानांतरण बेहरासर हो गया था। लेकिन शिक्षक किशोर सिंह घाट सिमरिया में ही रहना चाहता था इसके लिए उसने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवेदन भी दिया था इस दौरान विभाग में पदस्थ बाबू महेंद्र साहू के द्वारा शिक्षक से रिश्वत की मांग की गई थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम