Monsoon Alert: मानसून से पहले कटनी में तैयारी, बाढ़ से निपटने के लिए मछुआरा समिति के 100 जांबाजों को मिली स्पेशल ट्रेनिंग

कटनी: आगामी मानसून सीजन और भारी बारिश के दौरान बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए कटनी जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन संस्थान के निर्देश पर और कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में सिविल डिफेंस टाउन कटनी द्वारा ‘बाढ़ आपदा प्रबंधन’ पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झिंझरी स्थित होमगार्ड कार्यालय में आयोजित इस शिविर में जिले की स्थानीय मछुआरा समिति के 100 से अधिक सदस्यों को बाढ़ में लोगों की जान बचाने और त्वरित रेस्क्यू करने की स्पेशल ट्रेनिंग दी गई।

डिप्टी कलेक्टर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

इस हाई-प्रोफाइल ट्रेनिंग प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विंकी सिंहमारे एवं तहसीलदार नेहा जैन (प्रभारी राहत शाखा, कटनी) मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट श्री राजेन्द्र सिंह बघेल एवं प्लाटून कमाण्डर श्री विजयांश चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया, जिसके बाद डिप्टी कलेक्टर ने मां सरस्वती का पूजन कर प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की।

रिटायर्ड एक्सपर्ट्स ने सिखाए रेस्क्यू के गुर

चूंकि मछुआरे पानी के रुख और तैरने की कला में पहले से ही माहिर होते हैं, इसलिए उन्हें बाढ़ आपदा के समय प्रशासनिक तालमेल के साथ रेस्क्यू करने की तकनीक सिखाई गई।

Exit mobile version