तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पौधारोपण एवं टेली फिल्म का प्रदर्शन

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पौधारोपण एवं टेली फिल्म का प्रदर्श

कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण जागरूकत एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, टेली फिल्म प्रदर्शन तथा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय हरित कोर योजना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई रहे। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. माधुरी गर्ग एवं राष्ट्रीय हरित कोर योजना प्रभारी प्रोफेसर ज्योत्सना आठ्या के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन से संबंधित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चार टीमों ने सहभागिता की, जिसमें टीम-बी ने प्रथम, टीम-ए ने द्वितीय तथा टीम-डी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई ने कहा कि जलवायु परिवर्तन केवल वैज्ञानिक विषय नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व से जुड़ा गंभीर संकट है। उन्होंने कहा कि असमय मौसम परिवर्तन और बढ़ता तापमान चिंता का विषय है। यदि हम आज प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो कल प्रकृति हमारी रक्षा करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही जल संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. माधुरी गर्ग एवं प्रोफेसर ज्योत्सना आठ्या के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय की नक्षत्र वाटिका में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. जयप्रकाश अवस्थी, डॉ. संगीता बसरानी, डॉ. सूची सिंह, डॉ. अनिल कुमार गौतम, डॉ. शिवनंदन पटेल, डॉ. शोभाराम पाटिल, डॉ. दीपेंद्र सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version