कटनी। जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोरों और नियमों को ताक पर रखकर दवा बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के कड़े रुख के बाद बुधवार को औषधि विभाग की टीम ने कन्हवारा स्थित ‘मित्रा फार्मेसी’ पर औचक छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर के भीतर और पीछे जो खेल चल रहा था, उसे देखकर पूरी टीम दंग रह गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर ही मेडिकल स्टोर को पूरी तरह से बंद (सील) करवा दिया है।
कन्हवारा में ‘मित्रा फार्मेसी’ पर प्रशासन का डंडा; सील की गई दुकान, मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था अवैध क्लीनिक
फार्मासिस्ट नदारद, बिना पर्चे के धड़ल्ले से बिक रही थीं दवाएं
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जब जांच टीम कन्हवारा पहुंची, तो स्टोर पर कोई अधिकृत फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिला। इतना ही नहीं, संचालक दवाओं के रख-रखाव, स्टॉक और खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज (कागजात) पेश नहीं कर सका। गंभीर बात यह भी सामने आई कि यहाँ बिना किसी डॉक्टर के पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) के मरीजों को सीधे ऐसी दवाएं बेची जा रही थीं, जिन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के देना कानूनन अपराध है।
मेडिकल स्टोर की आड़ में ‘अवैध अस्पताल’ का भंडाफोड़
जांच के दौरान टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उन्होंने मेडिकल स्टोर के पिछले हिस्से की जांच की। वहाँ नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से एक क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था। मौके पर एक डॉक्टर बकायदा मरीजों का परीक्षण और इलाज करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस अवैध क्लीनिक के संचालन के लिए न तो कोई अनुमति ली गई थी और न ही यह नर्सिंग होम एक्ट के दायरों में आता था।
जारी हुआ ‘कारण बताओ नोटिस’, टीम ने कहा- कार्रवाई रहेगी जारी
निरीक्षण दल का नेतृत्व कर रहीं ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन, डीएचओ डॉ. समीर सिंघई और नर्सिंग होम इंचार्ज नितिन तपा ने तत्काल पंचनामा तैयार कर मेडिकल स्टोर को बंद कराया। प्रशासन ने दुकान के संचालक को ‘कारण बताओ नोटिस’ (Show Cause Notice) थमाते हुए कड़ा जवाब मांगा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि: “मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की औचक कार्रवाई आगे लगातार जारी रहेगी।”
-
DUSU Election Result 2026: जानिए कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेबल टेनिस के इंटरनेशनल खिलाड़ी से ‘डूसू प्रेसिडेंट’ बनने तक का सफर -
मध्य प्रदेश में पहली बार लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ की सजा: छोटे अपराधों पर अब नहीं जाना होगा जेल, करना पड़ेगा समाज सेवा का काम -
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा: ABVP ने जीतीं अध्यक्ष समेत 3 सीटें, जानें किसे मिले कितने वोट और कौन बना DUSU का नया किंग -
पति ने काटी पत्नी की नाक, पत्नी ने दांतों से चबाया गुप्तांग; हरदोई की घटना से हड़कंप -
होमगार्ड भर्ती: शिवम की मेहनत से तेज निकली मौत, 11 राउंड पूरे… 12वें में फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले हार गई जिंदगी -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’ -
NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी: “प्रकृति संरक्षण भारत की परंपरा, विकसित देशों की तुलना में हमारा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 6 गुना कम” -
इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ के बीच सन्नाटा लाएगा BJP का यह कदम! शाम 5 बजे राहुल गांधी को लगने जा रहा है बड़ा झटका? -
IIT बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या: परीक्षा में ChatGPT से चीटिंग के आरोप के बाद हॉस्टल में फंदे से लटका, कैंपस में भारी प्रदर्शन -
UK में क्रिश्चियन वेडिंग के बाद जेनिफर विंगेट ने रचाई इंडियन स्टाइल शादी, गोवा और मुंबई जश्न के वीडियो वायरल -
हैदराबाद: रेलवे स्टेशन पर महिला के बाल खींचकर पीटने वाला होमगार्ड नौकरी से बर्खास्त, गिरफ्तार -
20 सितंबर 2026 पंचांग: महानंदा नवमी पर बन रहा सौभाग्य योग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय -
CM भगवंत मान के काफिले के सामने BJP नेता रवनीत बिट्टू का अनोखा प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में -
DUSU Election Result 2026 LIVE: डूसू चुनाव की मतगणना जारी, अध्यक्ष पद पर ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय आगे -
झुंझुनूं: दिल्ली आश्रम से लौट रही श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत; महिला समेत 2 की मौत, 4 घायल -
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र: बोले- ‘विकसित भारत की यात्रा को गति दे रहे देश के युवा’ -
बीना होकर चलेंगी 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें: सुल्तानपुर व वाराणसी से मुंबई (LTT) के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा; रानी कमलापति और इटारसी में भी ठहराव -
इंदौर को बुदनी और नर्मदापुरम से मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी: इटारसी-भोपाल के बीच बड़ा जंक्शन बनेगा बुदनी; घटेगा यात्रा का समय
