मेरा सरनेम ‘गिल’ है, मुझे पता है ‘किल’ कैसे करना है- शुभमन गिल की बहन शाहनील की ‘द ट्रेटर्स 2’ में ग्रैंड एंट्री
अब रियलिटी शो में तहलका मचाएंगी शुभमन गिल की बहन शाहनील-'द ट्रेटर्स 2' में करण जौहर के सामने दिखाएंगी अपना जलवा
मेरा सरनेम 'गिल' है, मुझे पता है 'किल' कैसे करना है- शुभमन गिल की बहन शाहनील की 'द ट्रेटर्स 2' में ग्रैंड एंट्री
मेरा सरनेम ‘गिल’ है, मुझे पता है ‘किल’ कैसे करना है- शुभमन गिल की बहन शाहनील की ‘द ट्रेटर्स 2’ में ग्रैंड एंट्री
मनोरंजन डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के T20I कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर के ‘लॉक अप सीजन 2’ और मालती चाहर के बाद अब एक और स्टार भारतीय क्रिकेटर की बहन ग्लैमर और रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। हम बात कर रहे हैं भारतीय स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल की।
शाहनील गिल प्राइम वीडियो के बहुचर्चित और पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ (The Traitors 2) में नजर आने वाली हैं, जिसे बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने शो के नए सीजन का आधिकारिक ऐलान करते हुए सभी 21 कंटेस्टेंट्स के नाम और चेहरे रिवील कर दिए हैं।
“मेरा सरनेम ‘गिल’ है और मुझे पता है ‘किल’ कैसे करना है”
सोशल मीडिया पर शाहनील गिल का एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद एटीट्यूड और कॉन्फिडेंस के साथ अपना परिचय देते हुए कहती हैं—
“मेरा सरनेम गिल है और मुझे पता है कि ‘किल’ कैसे करना है।”
शाहनील ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी शो से अपना पहला ऑफिशियल लुक शेयर कर अपनी एंट्री पर मुहर लगा दी है। क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन को इस माइंड-गेम और सस्पेंस से भरे रियलिटी शो में दांव-पेच खेलते देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
‘द ट्रेटर्स’ अपनी अनूठी और सस्पेंस से भरी थ्रिलर थीम के लिए जाना जाता है, जहां कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के बीच छुपे ‘ट्रेटर्स’ (गद्दारों) को पहचानना होता है। श्रेष्ठा अय्यर के बाद शाहनील के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहनील गिल अपनी सूझबूझ और गेम प्लान से इस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर पाती हैं या नहीं।