4 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, अब ड्रम में मिला शव- नवजात बच्ची प्रिशा की रहस्यमय मौत; सीधी में हो गई उल्‍टी बात

4 दिन की 'प्रिशा' की क्या थी खता?" पानी के ड्रम में मिला नवजात का शव; सीधी में दिल दहला देने वाली वारदात

4 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, अब ड्रम में मिला शव- नवजात बच्ची प्रिशा की रहस्यमय मौत; सीधी में हो गई उल्‍टी बात

सीधी: जिस घर में महज चार दिन पहले एक नन्हीं मासूम के आने की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। मां की गोद में मुस्कुराने वाली चार दिन की मासूम ‘प्रिशा’ अभी ठीक से दुनिया देख भी नहीं पाई थी कि उसकी जिंदगी रहस्यमय परिस्थितियों में खत्म हो गई। घर के ही सामने पानी से भरे नीले ड्रम में नवजात का शव मिलने की घटना ने पूरे इलाके और जिले को झकझोर कर रख दिया है।

मामला सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलकी-820 का है। पुलिस घटना की हर कोण से बारीकी से जांच कर रही है।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के 48 घंटे बाद दर्दनाक अंत

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार:

परिवार में चौथी बेटी का हुआ था जन्म

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका के माता-पिता (पंकज और सोनू पटेल) की पहले से एक दो साल की बेटी है। इसके अलावा पंकज के बड़े भाई की भी दो बेटियां हैं। यानी इस संयुक्त परिवार में यह चौथी बेटी का जन्म था। 4 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, अब ड्रम में मिला शव- नवजात बच्ची प्रिशा की रहस्यमय मौत; सीधी में हो गई उल्‍टी बात

अस्पताल से घर आने के महज दो दिन के अंदर मासूम बच्ची ड्रम में कैसे पहुंची? क्या यह किसी अनहोनी/आपराधिक साजिश का नतीजा है या किसी ने जानबूझकर इस वारदात को अंजाम दिया?—ऐसे कई सुलगते सवाल पुलिस के सामने खड़े हैं।

पुलिस कर रही मामले की गहन जांच

घटना की सूचना मिलते ही चुरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (दम घुटने से या अन्य वजह) का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version