Know Who: कौन हैं अरुण श्रीनिवास? PM मोदी के फेक वीडियो मामले में जिन पर दर्ज हुई FIR; जानें मेटा इंडिया हेड का करियर और बैकग्राउंड
टेक एंड गवर्नेंस डेस्क: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फर्जी और एआई-जनरेटेड (AI-Generated) डीपफेक वीडियो प्रसारित होने के मामले में हैदराबाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) इंडिया के प्रमुख अरुण श्रीनिवास और कई सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ FIR दर्ज की है।
इस बड़ी कानूनी कार्रवाई के बाद हर तरफ एक ही सवाल पूछा जा रहा है— आखिर कौन हैं अरुण श्रीनिवास और मेटा इंडिया में उनकी क्या भूमिका है? आइए जानते हैं उनके करियर, शिक्षा और कॉर्पोरेट सफर के बारे में सब कुछ।
IIM कलकत्ता से पढ़ाई और करियर की शुरुआत
अरुण श्रीनिवास ने भारत के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), कलकत्ता से मार्केटिंग में PGDM (1994-1996) की पढ़ाई की है।
-
रीबॉक (Reebok) से शुरुआत: 1996 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत FMCG सेक्टर में रीबॉक से की। 5 सालों में वे प्रोडक्ट मैनेजर, दक्षिण भारत के रीजनल सेल्स मैनेजर और फिर मार्केटिंग मैनेजर के पद तक पहुंचे।
-
हिंदुस्तान यूनिलीवर में 15 साल: 2001 में वे हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) से जुड़े और 15 वर्षों तक विभिन्न नेतृत्व भूमिकाएं निभाईं। वे ‘फूड्स साउथ एशिया’ के कैटेगरी वाइस प्रेसिडेंट रहे, जहां उन्होंने भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के बिजनेस को संभाला। इसके अलावा उन्होंने फेयर एंड लवली, पॉन्ड्स, वैसलीन, लैक्मे और नॉर जैसे बड़े ब्रांड्स की कमान संभाली।
वेस्टब्रिज कैपिटल और ओला (Ola) में नेतृत्व
-
प्राइवेट इक्विटी सेक्टर (2017): यूनिलीवर छोड़ने के बाद वे वेस्टब्रिज कैपिटल में ऑपरेटिंग एडवाइजर बने और कंज्यूमर वर्टिकल को लीड किया।
-
ओला के COO और ग्लोबल CMO (2019): 2019 में वे ओला से जुड़े, जहां उन्होंने भारत में ओला के पूरे बिजनेस का प्रॉफिट एंड लॉस (P&L) संभाला। ओला के लंदन लॉन्च में उनकी मुख्य भूमिका रही, जहां कुछ ही हफ्तों में ओला दूसरी सबसे बड़ी राइड-हेलिंग कंपनी बन गई।
मेटा (Meta) में कैसी रही एंट्री और भूमिका?
अरुण श्रीनिवास सितंबर 2020 में मेटा (तत्कालीन फेसबुक) से जुड़े:
-
ग्लोबल बिजनेस ग्रुप (2020-2022): शुरुआत के दो सालों तक उन्होंने भारत में बड़े विज्ञापनदाताओं और एजेंसियों से प्राप्त होने वाले राजस्व का प्रबंधन किया।
-
विज्ञापन व्यवसाय प्रमुख (2022): सितंबर 2022 में उन्हें भारत में विज्ञापन व्यवसाय का डायरेक्टर एवं प्रमुख बनाया गया, जहां उन्होंने सेल्स, सॉल्यूशंस और क्रिएटिव टीमों का नेतृत्व किया।
-
मेटा इंडिया हेड (वर्तमान भूमिका): वर्तमान में वे मेटा इंडिया के कंट्री हेड के रूप में कंपनी के सबसे बड़े वैश्विक बाजारों में से एक (भारत) में ओवरऑल रणनीति, बिजनेस ग्रोथ और संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
10 अगस्त के बाद बिना e-KYC नहीं मिलेगा सस्ता गैस सिलेंडर, जेब पर पड़ेगा ₹2400 का भारी बोझ
