Site icon Yashbharat.com

गुंडे की मां ने पिया एसिड, मकान तोड़ने से रोका

WhatsApp Image 2017 12 12 at 4.08.54 PM

इंदौर। इंदौर में गुंडों के खिलाफ जारी पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई के दूसरे दिन खासा हंगामा हुआ। ये कार्रवाई परदेशीपुरा, हीरानगर और बाणगंगा थाना क्षेत्र में रह रहे गुंडों के खिलाफ हुई। इस दौरान कुलकर्मी का भट्टा इलाके में लिस्टेड गुंडे रोमित ऊर्फ बटका और बंजरंग नगर में सतीश भाऊ के खास गुर्गे सत्यनारायण लुनिया के मकानों पर बुल्डोजर चला।

अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए गुंडों के परिजनों ने काफी हंगामा किया। इसी दौरान गुंडे रोमित की मां ने एसिड पी लिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला द्वारा एसिड पीने के मामले से मौके पर मौजूद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। वहीं प्रशासन की टीम के साथ मौजूद महिला सिपाहियों ने गुंडे की मां और अन्य महिलाओं को काबू किया। महिला को अस्पताल भेजने के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।

इससे पहले बजरंग नगर में कुख्यात गुंडे सतीश भाऊ के साथ सत्यनारायण लुनिया के मकान पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने पहले मकान खाली कराया। फिर बिजली काटी और अंत में बुल्डोजर की मदद से पूरे मकान को धराशायी कर दिया गया।

निगम के अमले में करीब 200 अधिकारी, कर्मचारी, 3 जेसीबी और एक पोकलेन मशीन सहित भारी पुलिस बल मौजूद था।

Exit mobile version