Strict Action Against Criminals: गुंडे बदमाशों के खिलाफ करेंगे सख्ती से कार्रवाई, निगरानी बदमाशों को दी हिदायत

IMG 20231014 WA0007

Strict Action Against Criminals: गुंडे बदमाशों के खिलाफ करेंगे सख्ती से कार्रवाई, निगरानी बदमाशों को हिदायत देते हुए क्रियाकलापों एवं कार्यशाली की जानकारी डोजियर के माध्यम से तैयार किए।

आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत  रखते हुए  पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशों/निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग कर उनकी वर्तमान क्रियाकलापों एवं कार्यशाली की जानकारी डोजियर के माध्यम से तैयार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय,  नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली कटनी निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा 13 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के करीब 01 दर्जन निगरानी बदमाश एवं गुंडा बदमाशों की चेकिंग की जाकर उनकी वर्तमान कार्य प्रणाली के डोजियर तैयार किए गए।

साथ ही निगरानी बदमाशों एवं गुंडा बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करने की हिदायत दी गई है।

निगरानी बदमाश गोपाल निषाद, अमित निषाद, लवकुश निषाद, तोसीफ रजा, राकेश उर्फ राका तिवारी, राकेश तिवारी, संदीप उर्फ लड्डू जैसवाल आदि के डोजियर तैयार किए गए है और अन्य की भी कार्यवाहियां जारी है।