श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,कीर्तन, प्रभात फेरी और गुरु का लंगर बना आकर्षण, संगत ने लिया गुरु वाणी का लाभ

Picsart 26 11 29 16 01 27 764

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,कीर्तन, प्रभात फेरी और गुरु का लंगर बना आकर्षण, संगत ने लिया गुरु वाणी का ला

कटनी। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व नगर में श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न गुरुद्वारों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगत ने गुरुवाणी का श्रवण कर गुरु साहिब के बताए सत्य, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
नगर सुधार ट्रस्ट बस्ती, विश्राम बाबा मार्ग स्थित गुरुद्वारा साहिब में 27 से 29 नवंबर तक अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत 28 नवंबर को प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई तथा सुबह 7 बजे निशान साहिब की सेवा की गई। प्रकाश पर्व के मुख्य अवसर पर 29 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से कीर्तन का आयोजन हुआ। इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इसी क्रम में 28 नवंबर, शनिवार को शाम 7 से रात 9 बजे तक श्री गुरु सिंह सभा, श्री गुरु साहिब, बरही रोड में विशेष दीवान सजाया गया। इसमें ऊना वाले हजूरी रागी भाई साहब बलबीर सिंह जी ने मधुर गुरुवाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।
आज कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। गुरुपर्व के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की लाख-लाख बधाइयां दीं। कार्यक्रम का आयोजन श्री गुरुद्वारा साहिब, लॉरेंस लाइन, झिंझरी, कटनी की ओर से किया गया। कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन बड़वारा विधायक धीरेन्द्र सिंह बहादुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्कर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला सुनील मिश्रा विक्की ग्रोवर मंजीत ग्रोवर हरप्रीत ग्रोवर प्रिन्स छाबड़ा राजेंद्र मंगत प्रभु मलिक हितेश ग्रोवर तेजपाल सिंह भाटिया सतवीर भाटिया मनदीप टुटेजा अमन बैरागी शिवम् शर्मा रुसील खुराना रिम्मी खुराना जालंधर क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे l

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श