वन विभाग की कार्रवाई के बाद ग्रामीण की मौत का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रीठी-रैपुरा मार्ग पर बड़गांव गंगानगर में तनावपूर्ण स्थिति, वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच
कटनी। जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव गंगानगर में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद माहौल गरमा गया। वन विभाग के कर्मचारियों पर मारपीट करने और इसके चलते ग्रामीण की मौत होने का गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रीठी-रैपुरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बड़गांव निवासी करीब 36 वर्षीय फूकाली चौधरी शनिवार की रात अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वहां पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम फूकाली चौधरी को अपने साथ लेकर चली गई थी। कुछ समय बाद वह खेत में मृत अवस्था में पड़ा मिला।











