राष्ट्रीय शूटिंग स्पर्धा के लिए रुद्रेन्द्र बहादुर सिंह ने किया क्वालीफाई, कटनी का बढ़ाया गौरव

IMG 20261129 WA0014

 

राष्ट्रीय शूटिंग स्पर्धा के लिए रुद्रेन्द्र बहादुर सिंह ने किया क्वालीफाई, कटनी का बढ़ाया गौर

कटनी। जिले के होनहार युवा निशानेबाज रुद्रेन्द्र बहादुर सिंह ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर कटनी का नाम रोशन किया है। देश की राजधानी दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में रुद्रेन्द्र ने शॉटगन के ट्रैप इवेंट में राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

कुँवर सौरभ सिंह एवं अरुणा सिसोदिया के सुपुत्र रुद्रेन्द्र बहादुर सिंह ने यूथ वर्ग में खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। विशेष बात यह है कि उन्होंने अपने निर्धारित वर्ग के साथ-साथ अपने से ऊपर के जूनियर वर्ग में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया है।

रुद्रेन्द्र को शूटिंग का हुनर विरासत में भी मिला है। उनके बड़े भाई शिवेन्द्र बहादुर सिंह अंतरराष्ट्रीय शूटिंग के राइफल इवेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

रुद्रेन्द्र की इस उपलब्धि से परिवार सहित कटनी जिले और पूरे मध्यप्रदेश में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। खेलप्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें-  तेवरी के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श