‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ के संकल्प के साथ विजयराघवगढ़ में निकाली गई साइकिल रैली, संगोष्ठी एवं शपथ द्वारा युवाओं ने दिया नशामुक्त का संदे
कटनी- युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विजयराघवगढ़ में ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से युवाओं ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ, सशक्त एवं संस्कारवान समाज के निर्माण का संदेश दिया।
यह आयोजन जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत कटनी श्री हर्सल सिद्धार्थ तलसकर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयराघवगढ़ कटनी में मेरा युवा भारत कटनी और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से हुआ। रैली वन विभाग, मॉडल रोड, बस स्टैंड कटनी रोड, आजाद चौक, अंधा मोड़, मेन बाजार एवं संकट मोचन चौराहा होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आम नागरिकों को नशामुक्त भारत के प्रति जागरूक किया। साइकिल रैली को नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राम सोनी, राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश सोनी, मनोज अहिरवार (मेरा युवा भारत, कटनी), नितेश सिंह एवं विक्रम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्रीमती राजेश्वरी दुबे ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है। नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य एवं रचनात्मक गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस साइकिल रैली एवं संगोष्ठी में रासेयो जिला संगठन डॉक्टर रुक्मणी प्रताप सिंह, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री ओमप्रकाश सोनी, मेरा युवा भारत कटनी मनोज अहिरवार, राम सजीवन, राहुल बर्मन, स्वयंसेवकों में पुष्पेंद्र विश्वकर्मा जितेंद्र विश्वकर्मा एकता तिवारी स्नेहा बर्मन माही सिंह ,सिमरन बर्मन, आस्था त्रिपाठी वंदना बर्मन ,मोनिका चौधरी, शिवानी , बलराम कृष्ण रघुवंशी अंजलि कोरी, रूबी पटेल, श्रेया मिश्रा, वीरेंद्र पाल ,बबीता साहू ,कीर्ति पटेल, पवन यादव ,कामिनी शर्मा , सिमरन , शिखा , प्रार्थना बर्मन, सहित राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों की उपस्थित सराहनीय रही
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने, दूसरों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।











