प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में दो दिवसीय करियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित, 178 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Picsart 26 11 29 16 53 38 242

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में दो दिवसीय करियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित, 178 विद्यार्थियों ने लिया हिस्स

 

कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में दिनांक 27 एवं 28 नवंबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए संकायवार दो दिवसीय करियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला रोजगार कार्यालय, कटनी के विषय विशेषज्ञों एवं मनोवैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को करियर चयन, रोजगार के अवसरों तथा भविष्य की संभावनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

कार्यक्रम का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, कटनी द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई एवं कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयोजक पुनर्वसु भट्टाचार्य के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में कुल 178 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को डॉ. विनय बाजपेई, ज्योत्सना आठ्या, डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, पुनर्वसु भट्टाचार्य, सुनील सिंह, डॉ. नेहा त्रिपाठी, डॉ. श्रद्धा चौधरी, डॉ. संगीता बासरानी, डॉ. शिवनंदन पटेल एवं आयुष तिवारी ने सहयोग प्रदान किया।

 

वहीं कला एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में डॉ. विनय बाजपेई, प्रियंका गुप्ता, डॉ. अंकिता खंडेलवाल, डॉ. राजश्री शर्मा, योगेंद्र सोनी, डॉ. राजेंद्र वर्मा, डॉ. शुभेंदु मिश्र एवं डॉ. कौशलेन्द्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने के लिए जागरूक करना तथा उच्च शिक्षा एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों से परिचित कराना था। इस प्रकार के मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने भविष्य की दिशा निर्धारित करने और रोजगार के प्रति आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श