Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक 17 को सागर व 18 को जबलपुर बैठक

IMG 20201212 WA0018

भोपाल यश भारत/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक गुरुवार 17 दिसंबर को सागर व 18 को अपने संगठनात्मक प्रवास पर आएंगे। वे संभागीय मुख्यालय पर ही संभाग के विभिन्न जिले के प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों की अलग अलग बैठक लेंगे तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक के संगठनात्मक भ्रमण के संबंध में बताया कि वे 16 से 19 दिसम्बर तक मध्यप्रदेश के भोपाल, सागर, जबलपुर और रीवा संभाग के प्रवास पर रहेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने आगे बताया कि निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार श्री वासनिक 17 दिसम्बर को सुबह 8 बजे भोपाल से प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे सागर पहुंचेंगे। वे सागर मुख्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे सागर, दोपहर 2 बजे दमोह, अपरान्ह 4.30 बजे पन्ना जिले के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। तत्पश्चात वे सड़क मार्ग से जबलपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।यहां अगले दिन वे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकुल वासनिक जी के मध्यप्रदेश प्रभारी बनने के बाद प्रथम बार संभागीय मुख्यालय पर आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकुल वासनिक के सागर दौरा कार्यक्रम को गरिमामय रूप देने तथा उनके भव्य स्वागत को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद कार्यक्रम का विस्तृत निर्धारण किया जा रहा है।

Exit mobile version