Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 11 को सागर आएंगे

सागर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार 11 दिसंबर की दोपहर अल्प प्रवास पर सागर आयेंगे।

वे यहां आयोजित पथरिया की कांग्रेस नेत्री श्रीमती मनीषा दुबे के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भोपाल रवाना हो जाएंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि कमलनाथ शुक्रवार 11 दिसंबर को दोपहर 12 बजे विशेष विमान से सागर पहुंचेंगे। वे कांग्रेस नेत्री श्रीमती मनीषा दुबे के पुत्र के सागर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात दोपहर 1 बजे भोपाल रवाना हो जाएंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी ने कमलनाथ  के सागर आगमन के संबंध में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम