विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में जिला पशु चिकित्सालय कटनी में रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में जिला पशु चिकित्सालय कटनी में रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोज
कटनी -विश्व स्तर पर प्रतिवर्ष 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day) मनाया जाता है। इस अवसर पर पशुओं एवं आमजन को रेबीज जैसी घातक बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पशु चिकित्सालय कटनी (पॉलीक्लिनिक परिसर) में दिनांक 30 सितंबर 2026 को रेबीज प्रतिरोधक टीकाकरण शिविर एवं रेबीज जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला कटनी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन निम्न अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न होगा—
डॉ. नीता मनोचा — उप संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला कटनी।
डॉ. सुमंत वर्मा — सिविल सर्जन, जिला पशु चिकित्सालय कटनी।
शिविर में पालतू कुत्तों एवं बिल्लियों सहित अन्य पालतू पशुओं का निःशुल्क रेबीज प्रतिरोधक टीकाकरण किया जाएगा तथा रेबीज रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।
आम नागरिकों से अपील
पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला कटनी सभी पशुपालकों एवं नागरिकों से आग्रह करता है कि वे अपने पालतू पशुओं को समय पर रेबीज का टीका अवश्य लगवाएँ तथा इस जागरूकता शिविर में भाग लेकर रेबीज मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।








