मध्यप्रदेश

कांग्रेस का मेगा रोड शो, कमलनाथ और सिंधिया पहुंचे भोपाल

भोपाल। दिग्गज कांग्रेस नेता कमलनाथ आज मध्य प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे. कमलनाथ सुबह सवा 11 बजे राजधानी भोपाल के राजा भोज अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर पहुंचे. उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं. हवाई अड्डे पर कमलनाथ के प्रसंशकों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

कमलनाथ एयरपोर्ट से खुली जीप पर सवार होकर पीसीसी के लिए रवाना हुए. इस दौरान कमलनाथ का करीब 100 से ज्यादा जगहों पर स्वागत होगा. कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे पीसीसी के राजीव गांधी सभागार में मीडिया से चर्चा करेंगे.

Leave a Reply

Back to top button