फेस्टिवल में निगमायुक्त चन्द्रमौलि शुक्ल ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह
जबलपुर । नगर निगम और र्स्माट सिटी जबलपुर लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जबलपुर स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल के अंतर्गत शहर को साफ सुथरा और सुन्दर बनाने की दिशा में निगमायुक्त एवं स्मार्ट सिटी के कार्यपालिक निदेशक श्री चन्द्रमौलि शुक्ल द्वारा लगातार साकारात्मक प्रयास एवं पहल की जा रही है। फेस्टिवल के आज पॉंचवे दिन भी निगमायुक्त श्री शुक्ल ने कलाकारों के बीच पहुॅंचे और उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान कलाकारों सतरंगी रंगों से संस्कारधानी को सुन्दर बनाने तेजी से प्रयास कर रहे हैं। इससे शहर की तस्वीर बदली-बदली सी नजर आने लगी है। लगभग शहर एवं देश के अन्य क्षेत्रों से 100 से अधिक कलाकारों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कलाकृतियों का दीवारों पर उकेरा। इस संबंध में निगमायुक्त ने बताया कि रॉंझी, सतपुला, गोलबाजारख् नेपियर टाउन, राइट टाउन, होम सांईस कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों के साथ ही शहर के अनेक प्रमुख चौराहों और स?कों के समीप की दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी के माध्यम से आम जनमानस को स्वच्छता, बेटी बचाने, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण सहित जनहित के अन्य विषयों पर सजग रहने का संदेश दिया। इस संबंध में निगमायुक्त एवं स्मार्ट सिटी कम्पनी लिमिटेड के कार्यपालिक निदेशक चंद्रमौलि शुक्ल ने बताया कि जबलपुर में पहली बार स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के फेस्टिवल अब तक महानगरों में ही होते आ रहे हैं लेकिन शहर को साफ सुथरा, सुंदर और आकर्षक बनाने के मकसद से कलाकारों की सहभागिता से यहां भी यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जबलपुर आर्ट फेस्टिवल 25 नवम्बर तक चलेगा।
कलाकारों के रंगों से तेजी से सुन्दर हो रही संस्कारधानी

