कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज कटनी में अल्प प्रवास पर भाजपाइ ·कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेंस पर
निशाना साधा। राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस का तो नेतृत्व भी हेलीकॉपटर से उतरकर आता है।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं के उत्साह और कर्मठता देखकर प्रदेश में चौथीबार भाजपा की सरकार तय है । उन्होने कहा कि इस कड़ी धूप में अपने ही कार्यकर्ता के स्वागत के लिए घंटो इंतजार सिर्फ भाजपा का ही कार्यकर्त्ता कर सकता है।
भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओं का सम्मान और स्वाभ्रिमान सुरक्षित रहे इसका दायित्व राकेश सिंह के पास है। आप और मेरे बीच जो कार्यकर्त्ता का भाव है वह हमें शक्ति प्रदान करता है। दोनो मिलकर प्रदेश में और देश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आज से ही जुट जाऐगें।
उन्होने कार्यकर्त्ताओं से आव्हान किया कि कमर कस कर जनता के बीच जाएं। एक हाथ में कमल निशान हो और दूसरे हाथ में भाजपा सरकारों की विकास की योजनाएं। श्री सिंह ने कहा कि विश्वास मानिए जनता हमारा इंतजार कर रही है।
उन्होने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नेतृत्व है और न ही नीति। भाजपा ने अपनी गौरवशाली परंपरा का निर्वाह करते हुए मुझ जैसे साधारण कार्यकर्त्ता को बड़ा दायित्व सौपा है। यह बताता है कि भाजपा में कार्यकर्त्ता कितना महत्वपूर्ण होता है।
मै इस दायित्व को आपकी ताकत के बल पर निर्वाहन करूंगा। उन्होनें केन्द्रीय नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी। मंच से ही चौथी बार 200 पार के नारे लगाते हुए श्री सिंह ने कार्यकर्त्ताओं को संकल्प दिलाया। इसके पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चाका बाईपास समीप पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
श्री सिंह के साथ संगठन महामंत्री सुहास भगत, महामंत्री बी डी शर्मा, अजय प्रताप सिंह भी साथ आए थे। चाका बाईपास पर ढोल नगाड़ो और आतिशबाजी के बीच नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मोर्चा और पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से श्री सिंह का स्वागत किया। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने मंचीय स्वागत से इंकार कर दिया और बिना औपचारिक स्वागत सीधे भाषण देने लगे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, विधायक संदीप जायसवाल, महापौर शशांक श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष रामरतन पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद तिवारी, चमनलाल आनंद, पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन, श्रीमती पदमा शुक्ला, महामंत्री हरिशंकर गर्ग, अजय महोबिया, ग्रामीण अध्यक्ष रामू साहू सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्त्ता पदाधिकारी उपस्थित थे
संचालन मिट्ठूलाल जैन, ने अजय महोबिया ने किया।

