मध्यप्रदेश

एडीजी की बहन बनकर ऑफिसर मेस में 10 महीने से रुकी युवती हिरासत में

इंदौर। इंदौर पुलिस ऑफिसर मेस में एक संदिग्ध युवती 10 महीने से अधिक समय से रुकी रही और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी कि वह जो अपने बारे में परिचय दे रही है, वह फर्जी है.  मेस में रुकी युवती खुद को एडीजी अजय शंकर शर्मा की बहन बताकर रुकी थी.उसकी सुरक्षा में गनमैन और गाड़ी भी तैनात थी. लेकिन पुलिस को युवती पर शक होना तो दूर रोज तमाम अफसर उसे सलाम ठोकते रहे.

इस युवती ने जब पुलिस अधिकारियों पर ज्यादा रौब झाड़ना शुरू किया तो शक हुआ और उन्होंने बातों-बातों में एडीजी से पूछा कि आपकी बहन को मैस में कोई समस्या तो नहीं आ रही है. इस पर एडीजी भी चौंक गए और उन्होंने कहा कि मेरी तो कोई बहन ही नहीं है.यह सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उस युवती को हिरासत में ले लिया.अब अफसर उससे पूछताछ कर रहे हैं कि ऑफिसर मेस में उसके रुकने के पीछे उसकी मंशा क्या थी. क्या वह कहीं किसी को कोई गोपनीय जानकारियां तो नहीं भेज रही थी.

सुरक्षा में चूक और पुलिस की गंभीर लापरवाही का यह मामला इंदौर के पोलो ग्राउंड स्थित पुलिस अधिकारियों की हाईप्रोफाइल मैस का है. इस मैस के चारों ओर सुरक्षा ऐसी है कि कोई अंदर दाखिल नहीं हो सकता. पता चला कि युवती इंदौर भोपाल समेत कई शहरों में ऑफिसर मेस और अन्य विभागों के गेस्ट हाउस में रुक चुकी है.वहां भी सरकारी गाड़ी ओर गार्ड के साथ घूमती थी. युवती अपना नाम सोनाली शर्मा बताकर यहां रुकी थी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply