Site icon Yashbharat.com

आहुति में स्वाहा नहीं बोलने पर पंडित को थप्पड़ मारा !

cute monk cartoon for you design vector 12413197

रतलाम। सागोद रोड स्थित नित्यानंद आश्रम में यज्ञ में रविवार सुबह मंत्रोच्चार और आहुति देने के दौरान पंडित द्वारा ‘स्वाहा” नहीं बोलने से विवाद की स्थिति बन गई। इससे संत नर्मदानंद नाराज हो गए और पंडित को डांट लगाई। पंडित ने आरोप लगाया कि संत नर्मदानंद ने उन्हें कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारा। पंडित ने थाने में शिकायत की है। इधर, नर्मदानंद ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और एक भक्त को पक्ष रखने को कहा।

भक्त ने बताया कि पंडित को पितातुल्य गुरुजी नर्मदानंदजी ने डांटा होगा, जिसे उन्होंने मुद्दा बना लिया। दरअसल, आश्रम में 12 जुलाई से पांच दिनी यज्ञ चल रहा है। रविवार सुबह यज्ञाचार्य पं. नंदकिशोर व्यास, पं. शुभम मेहता, पं. मयूर शर्मा, पं. दीपक शर्मा व हेमंत उपाध्याय यज्ञ कर रहे थे। पं. शुभम मेहता मंत्रोच्चार कर रहे थे, वहीं अन्य पंडित आहुति दे रहे थे। आहूति देते समय पं. मेहता स्वाहा नहीं बोल रहे थे। आरोप है कि तभी नित्यानंद ने कहा कि तुम भी स्वाहा बोले। पं. मेहता ने कहा कि स्वाहा अन्य पंडित कह रहे हैं। इसे लेकर विवाद की स्थिति बन गई और हंगामा होने लगा

Exit mobile version