शिक्षकों क़े जमा किये गये दस्तावेजों की हेरा फेरी करने वालों पर जवाबदेही तय करने उठी मांग,शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शिक्षकों क़े जमा किये गये दस्तावेजों की हेरा फेरी करने वालों पर जवाबदेही तय करने उठी मांग (शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
कटनी /पैंतीस वर्षों की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को एक जुलाई 2023से चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान देने में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की मानसिकता शिक्षक विरोधी होने का आरोप शिक्षक संघ द्वारा लगाया गया है। स्पष्ट किया गया है, चतुर्थ क्रमोन्नति देने हेतु सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश क़े छः माह गये गुजरने क़े बाद भी इस दिशा में कोई परिणाम मूलक कार्य कटनी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा नहीं किया गया है। विगत कुछ दिनों से लामबंद हुये कर्मचारी संगठनों क़े पदाधिकारीयों और आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालाय भोपाल द्वारा ज़ब जिला शिक्षा अधिकारी पर शिक्षकों को उनका वाजिब हक यथा शीघ्र देने हेतु दबाब बनाया गया, तो आनन फानन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों क़े जमा दस्तावेजों में कमी निकालने हेतु एक कमी निकालो समिति का गठन कर दस्तावेजों में अनगिनित कमियां निकालकर सारा का सारा दोष शिक्षकों और उनके संकुल प्राचार्यों पर मढ़ दिया गया ।कार्यालय द्वारा जारी कमी -वेशी पत्र में 140शिक्षकों क़े नाम क़े समक्ष पांच वर्षों की गोपनीय चरित्रावली का न होने का उस पर हास्याप्रद उल्लेख किया गया । जबकि प्रत्येक संकुल केंद्रों में शिक्षकों क़े सारे दस्तावेज जमा होने से जुड़ी पावती संकुल कार्यालयों में मौजूद है।
गत दिवस शिक्षकों क़े आर्थिक हित से जुड़े मामले को जान बूझकर लटकाने की मूल मंशा से दस्तावेजों की कमी का उल्लेख कर शिक्षकों का तमासा बनाने में लगे कार्यालीन अमला को खबरदार करने पहुंचे मध्य प्रदेश शिक्षक संघ क़े प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थित में कार्यालय प्रमुख राकेश बागरी को ज्ञापन सौंप कर, समस्त अभिलेख जमा संबंधी पावती दे चुके शाखा लिपिक से शिक्षकों क़े गुमे हुये सारे तथाकथित अभिलेखों को ढूंढ़वाने की प्रक्रिया तेज कराने की मांग सहित उन पर जवाबदेही तय करने का अनुरोध किया गया ।ज्ञापन सौंपने वालों में शिक्षक संघ क़े प्रमोद मिश्रा, गणेश शंकर गर्ग, शिवकुमार सोलंकी, अनिल पयासी,अजय कुमार मिश्रा, संजय मिश्रा और कुंवर मार्तण्ड सिँहराजपूत मौके पर मौजूद रहे ।