दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव की शहर में धूम गुजरात के कलाकार दे रहे प्रतिभागियों को गरबा के हुनर का प्रशिक्षण, 14 से 17 अक्टूबर तक होगा रंगारंग फाइनल

दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव की शहर में धूम

गुजरात के कलाकार दे रहे प्रतिभागियों को गरबा के हुनर का प्रशिक्षण, 14 से 17 अक्टूबर तक होगा रंगारंग फाइन

कटनी। नवरात्रि के उल्लास के बीच शहर में दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2026 की धूम मची हुई है। गरबा महोत्सव को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को गरबा की बारीकियां सिखाने के लिए गुजरात से आए प्रशिक्षित कलाकार नियमित प्रशिक्षण दे रहे हैं।

गरबा प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी पारंपरिक गरबा नृत्य के साथ आकर्षक स्टेप्स और तालमेल का अभ्यास कर रहे हैं। आयोजन को लेकर युवाओं सहित शहर के विभिन्न वर्गों में उत्साह बना हुआ है और गरबा महोत्सव इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

महोत्सव का भव्य चार दिवसीय फाइनल कार्यक्रम 14 से 17 अक्टूबर तक साधुराम स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक गरबा संगीत और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ आयोजन में नवरात्रि का उल्लास देखने को मिलेगा।

आयोजकों द्वारा फाइनल कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। शहरवासियों को चार दिनों तक गरबा और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर मनोरंजन का अवसर मिलेगा।

↑
Exit mobile version