माधव नगर रामलीला का शुभारंभ, भगवान श्रीराम-सीता का किया पूजन

माधव नगर रामलीला का शुभारंभ, भगवान श्रीराम-सीता का किया पूज

कटनी। माधव नगर में आयोजित होने वाली रामलीला का शुभारंभ सोमवार को बाबा आत्माराम दरबार के महंत गोपाल दास एवं पूर्व रामलीला अध्यक्ष, समाजसेवी व उद्योगपति झम्मटमल ठारवानी ने किया। शुभारंभ अवसर पर विधि-विधान से व्यास पीठ का पूजन किया गया। इसके साथ ही भगवान श्रीराम एवं माता सीता की वंदना कर पूजन-अर्चन किया गया।

इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष सुशील मोटवानी, कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील तालुजा, उपाध्यक्ष रूप आडवाणी, जुलूस प्रभारी बंटू रोहरा, कोषाध्यक्ष सोनू मनवाणी, सचिव गोपीचंद दावड़ा, सहसचिव विजय वाधवानी सहित सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र तीर्थानी, जय रामदास गुरु नानी, श्याम पाहूजा, राजा जगवानी, श्रीचंद मनवानी, बल्लू बहरानी, राम मूलवानी, नानक मूलवानी, कमल असरानी, जोधाराम जयसिंघानी, रिम्मी खुराना, मनोहर लाल बजाज, ईश्वर छाबरिया, प्रेम जसूजा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पार्षद गोविंद चावला एवं पूर्व पार्षद महेश होतवानी सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। मंच संचालन पूर्व पार्षद देवदास सोनी ने किया।

↑
Exit mobile version