कटनी नगर निगम की अनूठी पहल, घर-घर जाकर लेंगे पूजन सामग्री, संत ऋषि कृष्ण शास्त्री ने दिखाई वाहनों को हरी झंडी

wp 17051719474545132302848271209110

कटनी। नगर निगम के द्वारा पूरे भारत में पहला प्रयास किया जा रहा है। हवन पूजन सामग्री का दो गाडिय़ों के माध्यम से घर-घर जाकर पूजन सामग्री का संग्रहण किया जाएगा। इसे पूरे देश में कटनी नगर निगम की अनूठी पहल बतायी जा रही है।

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने जा रहे भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जिले में पहली बार पुष्प मालाएं और पूजन सामग्री का संग्रहण घर घर जाकर किया जा रहा है। पूज्य संत ऋषि कृष्ण शास्त्री महाराज ने पूजन सामग्री एकत्रीकरण दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया।

ये वाहन अब आपके घर-आपके द्वार की श्रंखला में नगर निगम के द्वारा 2 वाहनों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम की योजना के अनुसार दों वाहनों का नगर में चलाए जाने का कार्य किया जा रहा है जिसका शुभारंभ संकट मोचन सरकार के पीठाधीश्वर पं. ऋषिकृष्णा शास्त्री जी महाराज के कर कमलों से शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिक निगम , कटनी परिसर में आयोजित किया गया। संकट मोचन सरकार के पीठाधीश्वर जी ने विजर्सन योग्य पूजन सामग्री संग्रहण करने वाले दों वाहनों कों हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों के अलावा धर्म गुरुओं की भी मौजूदगी रही।

इसे भी पढ़ें-  आधुनिकता के दौर में भी भगवान श्रीराम के आदर्श प्रासंगिक, गोलबाजार रामलीला में श्रद्धालुओं के बीच बैठकर मंचन देखने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, 125 वर्षों की परंपरा के लिए कमेटी को सराहा