शरद पूर्णिमा पर असाटी समाज ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल,जिला चिकित्सालय में मरीजों को खिचड़ी व फल वितरित, कटनी कल्याण केंद्र की टीम का किया सम्मान

Picsart 26 10 25 18 30 25 454

शरद पूर्णिमा पर असाटी समाज ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल,जिला चिकित्सालय में मरीजों को खिचड़ी व फल वितरित, कटनी कल्याण केंद्र की टीम का किया सम्मा

 

कटनी। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर असाटी समाज वैश्य विकास समिति द्वारा सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शासकीय जिला चिकित्सालय में मरीजों एवं जरूरतमंदों को खिचड़ी और फल वितरित किए गए। साथ ही, प्रत्येक रविवार जरूरतमंदों की सेवा में जुटी कटनी कल्याण केंद्र की टीम के सदस्यों का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में श्री संकट मोचन मंडल कटनी द्वारा सद्भाव प्रार्थना, सुंदरकांड पाठ एवं भजनोत्सव के साथ किया गया। इसके पश्चात असाटी समाज के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को खाद्य सामग्री एवं फल वितरित किए। इस पहल के माध्यम से समाजजनों ने मानव सेवा, सहयोग और परोपकार का संदेश दिया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य गौरीशंकर असाटी, अध्यक्ष अनीता शैलेंद्र कुमार असाटी, संरक्षक सरिता योगेंद्र कुमार असाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गीता राजकुमार असाटी, राष्ट्रीय शिक्षा संयोजक राजेंद्र असाटी, महिला अध्यक्ष सुनीता रामगोपाल असाटी, उपाध्यक्ष संजय असाटी सहित विनय, राजा, मनोज एवं समाज के अन्य पदाधिकारी, सदस्य और शुभचिंतक उपस्थित रहे।

समिति द्वारा कटनी कल्याण केंद्र की टीम के सदस्य राम, अभिलाष, अभिषेक, साकेत, निखिल दुबे, हर्ष गुप्ता, देवेंद्र सिंह और गुड्डू सहित अन्य सहयोगियों का सम्मान किया गया। ये सदस्य प्रत्येक रविवार जिला चिकित्सालय में जरूरतमंदों को खिचड़ी उपलब्ध कराने और उनकी अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग करते हैं। उल्लेखनीय है कि कटनी कल्याण केंद्र की टीम इस अवसर पर सेवा कार्य का 184वां रविवार पूरा कर रही थी।

इसे भी पढ़ें-  विजयादशमी पर पुलिस लाइन में राज्यमंत्री लखन पटेल ने किया विधि-विधान से शस्त्र पूजन,विधायक बडवारा,कलेक्टर आशीष तिवारी एवं एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने भी की शस्त्र आराधना

समाजजनों ने टीम के निरंतर सेवा प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की वास्तविक सार्थकता जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने और मानवता की सेवा करने में है। सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता से जुड़े इस आयोजन ने जनकल्याण के प्रति असाटी समाज की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।