जलस्रोतों की स्वच्छता को लेकर निगम प्रशासन का विशेष अभियान आयोजित,शनि मंदिर, माई नदी घाट और अमीरगंज तालाब के आस पास सामूहिक श्रमदान कर की गई विशेष सफाई

Picsart 26 10 25 19 03 14 089

जलस्रोतों की स्वच्छता को लेकर निगम प्रशासन का विशेष अभियान आयोजित,शनि मंदिर, माई नदी घाट और अमीरगंज तालाब के आस पास सामूहिक श्रमदान कर की गई विशेष सफाई

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत निगम टीम ने संभाली जिम्मेदारी, नागरिकों से जलस्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील

 

कटनी। नगर के घाटों, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत निगम की टीम ने विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई कर कचरे का उचित संग्रहण सुनिश्चित किया तथा नागरिकों को जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

 

तालाब एवं माई नदी घाट पर किया श्रमदान

 

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 17, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड स्थित शनि मंदिर तालाब के घाट पर वार्ड पार्षद एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से घाट एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की जाकर एकत्रित अपशिष्ट को निगम के कचरा संग्रहण वाहन को सौंपा गया। वहीं, वार्ड क्रमांक 14, राजीव गांधी वार्ड स्थित माई जी घाट पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती प्रेमवती डब्बू रजक उपस्थित रहीं।

 

अमीरगंज तालाब के घाट की सफाई

 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत वार्ड क्रमांक 45 के रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड स्थित अमीरगंज तालाब में स्वच्छ सरोवर अभियान चलाकर तालाब एवं घाट के आसपास क्षेत्र में व्याप्त पूजन सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट की साफ-सफाई की जाकर तालाब की स्वच्छता बनाए रखने के साथ नागरिकों में जलस्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के प्रयास किए गए।

इसे भी पढ़ें-  Katni Panchayat News: अब पंचायत भवन से ही चलेंगे ग्राम पंचायत कार्यालय, ZP CEO हर सिमरनप्रीत कौर ने दिए सख्त निर्देश

 

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घाटों, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों में पूजन सामग्री, प्लास्टिक और अन्य कचरा न डालें तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। जलस्रोतों की स्वच्छता केवल सफाई अभियान तक सीमित न रहकर सामूहिक जिम्मेदारी बने, इसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है। निगम प्रशासन ने स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ कटनी के निर्माण में नागरिकों से सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।