जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के दिए निर्दे
कटनी -मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कटनी में जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतों एवं समस्याओं को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना गया। आवेदकों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कई प्रकरणों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, वहीं अन्य मामलों में दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदक की समस्या एवं व्यथा को संवेदनशीलता से समझते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।