Saturday, May 16, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कटनी – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में कंट्रोल रूम कटनी के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया। उन्होंने प्रत्येक आवेदक की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों में मुख्यतः पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेन-देन से संबंधित मामले, पुलिस द्वारा सुनवाई न होने की शिकायतें, भूमि/प्लॉट संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य पुलिस से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।

पुलिस अधीक्षक  ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि कटनी पुलिस उनकी समस्याओं के निराकरण एवं सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित जिले के समस्त अनुभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आवेदकों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि