जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं, त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के दिए निर्देश

Picsart 26 09 08 17 41 50 233

 

जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं, त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के दिए निर्दे

कटनी -मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में जनसुनवाई आयोजित की गई।

पुलिस अधिकारियों ने जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कई प्रकरणों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि कुछ मामलों में दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, पड़ोस संबंधी विवाद, दस्तावेजों का दुरुपयोग कर ऋण लेने से संबंधित धोखाधड़ी, पैसों के लेन-देन के विवाद, मकान एवं दुकान पर अवैध कब्जे की शिकायत, महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग, वित्तीय धोखाधड़ी, पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने की शिकायत, प्लॉट एवं भूमि संबंधी विवाद, महिला अपराध सहित अन्य पुलिस संबंधी प्रकरण सामने आए।

पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्या एवं व्यथा को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें-  MP स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव: 20 हजार पदों पर होगी नई भर्ती, 200 नए सांदीपनि विद्यालय खुलेंगे