YouTube का झटका, ट्रेडिंग वीडियोज़ देखने वालों के लिए बुरी खबर, ये फीचर हो रहा है बंद।यदि आप भी YouTube के ट्रेंडिंग पेज के दीवाने हैं तो आपको झटका लगने वाला है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने ट्रेंडिंग पेज (Trending Page) को 21 जुलाई 2025 से बंद कर देगा। यह पेज वर्ष 2015 में शुरू किया गया था, जिसमें प्लेटफॉर्म पर सबसे ज़्यादा ट्रेंड हो रहे वीडियो दिखाए जाते थे।
कंपनी का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में इस पेज पर विज़िट्स में भारी गिरावट आई है, क्योंकि अब लोग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरीकों से ट्रेंडिंग कंटेंट को ढूंढने लगे हैं।
ट्रेंडिंग पेज क्यों हो रहा है बंद?
YouTube ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि अब लोग Shorts, सर्च सजेशन, कमेंट्स और कम्युनिटी पोस्ट्स जैसे विकल्पों से ट्रेंडिंग वीडियो तक पहुंचने लगे हैं। यही वजह है कि ट्रेंडिंग पेज की उपयोगिता धीरे-धीरे कम हो गई और कंपनी ने इसे बंद करने का निर्णय लिया।
अब ट्रेंडिंग कंटेंट कहां मिलेगा?
YouTube ने बताया कि अब ट्रेंडिंग वीडियो देखने के लिए YouTube Charts का उपयोग किया जाएगा। फिलहाल यह चार्ट्स केवल YouTube Music के लिए उपलब्ध हैं, जहां यूजर ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो, टॉप पॉडकास्ट शोज और ट्रेंडिंग मूवी ट्रेलर्स देख सकते हैं। भविष्य में इसमें और कैटेगरी जोड़ी जाएंगी। गेमिंग वीडियो के लिए यूजर अब भी Gaming Explore पेज पर ट्रेंडिंग वीडियो देख सकेंगे।
क्रिएटर्स को क्या मिलेगा?
बहुत से क्रिएटर्स ट्रेंडिंग पेज का इस्तेमाल अपनी लोकप्रियता दिखाने और नए ट्रेंड्स को समझने के लिए करते थे। YouTube ने कहा है कि क्रिएटर्स के लिए अब YouTube Studio के Inspiration टैब में पर्सनलाइज्ड आइडिया मिलेंगे, जिससे उन्हें कंटेंट प्लानिंग में मदद मिल सकेगी।
-
निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध मौत; चाय की दुकान में मिला शव -
बुधवार से शुरू हुए जैन समाज के आत्म शुद्धी के महापर्व पर्वराज पयूर्षण में प्रतिदिन हो रहे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन -
WhatsApp पर तुरंत बंद करें यह सेटिंग: एक अनजान APK फाइल से रायपुर के कारोबारी के 4.15 लाख रुपये साफ -
कटनी में स्कूली वाहनों पर सख्ती: ई-रिक्शा से बच्चों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध, लापरवाही पर होगी कार्यवाही -
सेवा से संकल्प अभियान: दीपों की रोशनी से जगमगाया कटनी, जनभागीदारी के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन -
जनसमस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ निपटारा: कैमोर में आज 13 पंचायतों के लिए शिविर, सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई के मामलों का 100% होगा निराकरण -
निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया शुरू: सत्र 2027-28 के लिए 15 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन -
कटनी जिला अस्पताल: 14.5 करोड़ से बना क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक 15 अक्टूबर तक होगा शुरू -
भोपाल से बन रहे थे बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट! STF की जांच में बड़ा खुलासा, एजेंट नसीम अख्तर गिरफ्तार -
MP के 47 निजी नर्सिंग कॉलेजों की 2,488 सीटों का सीट मैट्रिक्स जारी; BSC नर्सिंग की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू -
मुरैना में दो अलग-अलग वारदातें: NH-44 पर हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; लुधावली में अधेड़ पर सरियों से हमला -
MP राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर दायर PIL हाई कोर्ट से खारिज: कोर्ट बोला- नया उत्तराधिकारी आने तक पद पर बने रहेंगे गवर्नर -
MP में बदला NHAI का सिस्टम: नेशनल हाईवे की खराब स्ट्रीट लाइट खुद देगी सिग्नल, CCMS तकनीक से रिमोट से ऑन-ऑफ होंगी लाइटें -
इंदौर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य रोड शो; CM डॉ. मोहन यादव ने लांच की ‘स्वामित्व योजना’, 50 लाख परिवारों को मिलेंगी पक्की रजिस्ट्री -
‘तमिलनाडु की धरती पर हिंदी न पढ़ाई जाए, ऐसा नहीं हो सकता’: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; नवोदय विद्यालयों के लिए जमीन देने का निर्देश -
अरब सागर में भिड़े भारत-पाक युद्धपोत: पाकिस्तान का PNS हुनैइन हुआ क्षतिग्रस्त, भारत का कोलकाता क्लास शिप सुरक्षित -
टाटा ग्रुप में बड़ा फैसला: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, अगले 5 सालों के लिए मिली कमान -
एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान में अव्यवस्था: भारतीय शूटर्स को 50 KM दूर ठहराया, थाईलैंड की टीम फर्श पर सोने को मजबूर -
सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कही यह बात -
शरीर में आयोडीन की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका
