अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की महिला इकाई ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की महिला इकाई ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्

कटनी। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला महिला इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला सदस्यों ने फलदार, छायादार एवं फूलों के पौधों का रोपण किया। फलदार पौधों में आम, केला, पपीता एवं अमरूद लगाए गए, वहीं विभिन्न प्रजातियों के फूलों के पौधे भी रोपे गए। उपस्थित महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि “हरियाली है तो जीवन है”, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की जिला महिला इकाई की सभी सदस्यों ने भविष्य में भी निरंतर वृक्षारोपण अभियान चलाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला महिला इकाई अध्यक्ष  प्रीति सेन, ग्रामीण अध्यक्ष शशि शुक्ला, सुमन सैनी, श्वेता अग्रवाल, वंदना गेलानी, रिचा बाजपेई एवं आशा सुहाने सहित महिला सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Exit mobile version