‘मेलानिया ट्रंप को कहाँ मारें?’: ईरान से जारी खौफनाक प्रोपेगैंडा वीडियो में मेलानिया और बैरन ट्रंप को मिली हत्या की धमकी, अमेरिका में हाई अलर्ट

'मेलानिया ट्रंप को कहां मारें' शीर्षक वाले इस वीडियो के सामने आने के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और सीक्रेट सर्विस के बीच हड़कंप मच गया है।

‘मेलानिया ट्रंप को कहाँ मारें?’: ईरान से जारी खौफनाक प्रोपेगैंडा वीडियो में मेलानिया और बैरन ट्रंप को मिली हत्या की धमकी, अमेरिका में हाई अलर्ट

वाशिंगटन / तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को निशाना बनाते हुए ईरान समर्थित नेटवर्क की ओर से एक नया और बेहद खौफनाक प्रोपेगैंडा वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उनके 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है और समर्थकों को हत्या के लिए उकसाया गया है।

‘मेलानिया ट्रंप को कहां मारें’ शीर्षक वाले इस वीडियो के सामने आने के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और सीक्रेट सर्विस के बीच हड़कंप मच गया है।

केमिकल अटैक और शॉपिंग रूट्स की ट्रैकिंग का दावा

जारी किए गए इस प्रोपेगैंडा वीडियो में मेलानिया ट्रंप के काफिले और न्यूयॉर्क शहर स्थित उनके आने-जाने वाले ठिकानों की तस्वीरें दिखाई गई हैं:

तेहरान में लगे होर्डिंग्स: “खून के बदले खून”

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच राष्ट्रपति ट्रंप और उनके पूरे परिवार को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

हाल ही में तेहरान की सड़कों पर ऐसे विवादित होर्डिंग्स देखे गए थे, जिन पर डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया, डॉन जूनियर, इवांका, एरिक, टिफनी और बैरन की तस्वीरें बनी थीं। इन पोस्टरों पर फारसी और अंग्रेजी में “खून के बदले खून” लिखा हुआ था।

सीक्रेट सर्विस ने बढ़ाई सुरक्षा

धमकियों के बाद व्हाइट हाउस, न्यूयॉर्क के ट्रंप टावर, बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब और फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो एस्टेट की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बना दिया गया है। प्रथम महिला और बैरन ट्रंप की सुरक्षा में 24 घंटे सीक्रेट सर्विस के विशेष कमांडो तैनात हैं। हाल के दिनों में मेलानिया ट्रंप ने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों से भी दूरी बनाकर रखी है। ‘मेलानिया ट्रंप को कहाँ मारें?’: ईरान से जारी खौफनाक प्रोपेगैंडा वीडियो में मेलानिया और बैरन ट्रंप को मिली हत्या की धमकी, अमेरिका में हाई अलर्ट

Exit mobile version