दिल्ली पुलिस और गुजरात क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 12 करोड़ की पाकिस्तानी हेरोइन के साथ लॉरेंस-गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस और गुजरात क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 12 करोड़ की पाकिस्तानी हेरोइन के साथ लॉरेंस-गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

नई दिल्ली/गांधीनगर (यश भारत डॉट कॉम)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात क्राइम ब्रांच के एक संयुक्त (जॉइंट) ऑपरेशन में बड़े नार्को-एक्सटॉर्शन नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने राजस्थान निवासी और गैंगस्टर रोहित गोदारा व महेंद्र डेलाना गैंग से जुड़े एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलोग्राम पाकिस्तानी मूल की हाई-क्वालिटी हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

राजस्थान का रहने वाला है वांटेड आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप स्वामी (31 वर्ष), निवासी चुरू (राजस्थान) के रूप में हुई है।

कार में बनाई थी ‘सीक्रेट कैविटी’, हवाला टोकन भी बरामद

स्पेशल सेल की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से बेहद चौंकाने वाले सामान बरामद हुए हैं:

पाकिस्तान और विदेश में बैठे गैंगस्टर्स से जुड़े तार

पुलिस अब इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय संबंधों की गहराई से जांच कर रही है। जांच एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि पाकिस्तान बेस्ड नारकोटिक्स तस्करों का संबंध विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाना से किस तरह जुड़ा हुआ था।

मार्च में भी धराया था गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग का शूटर

गौरतलब है कि इसी साल मार्च 2026 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग के एक खूंखार शूटर को सैनिक विहार (दिल्ली) से गिरफ्तार किया था।

स्पेशल सेल की इस बड़ी कार्रवाई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में फैले लॉरेंस-गोदारा सिंडिकेट पर एक करारा प्रहार माना जा रहा है

Exit mobile version