Site icon Yashbharat.com

जहां प्यार भी ठहर गया, जब वर्दी ने आवाज़ दी, फिल्म बॉर्डर की तरह शादी के दि‍न देश की सेवा में निकला वीर सपूत

shadi

जहां प्यार भी ठहर गया, जब वर्दी ने आवाज़ दी, फिल्म बॉर्डर की तरह शादी के दि‍न देश की सेवा में निकला वीर सपूत। बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर की तरह बिहार के बक्सर जिले में एक सच्ची कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है. जिले के केशव प्रखंड स्थित नंदन गांव निवासी त्यागी यादव ने 7 मई को प्रिया कुमारी से विवाह रचाया लेकिन शादी की खुशियां अभी थमी भी नहीं थीं कि अगले ही दिन यानी 8 मई को उन्हें ड्यूटी पर लौटने का फरमान मिल गया. देश की रक्षा के कर्तव्य ने उन्हें नवविवाहिता पत्नी को छोड़कर सीमा की ओर रुख करने को मजबूर कर दिया.

दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सेना ने अपने सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं सीमा पर हालात संवेदनशील बने हुए हैं, ऐसे में त्यागी यादव की छुट्टी भी रद्द कर दी गई और उन्हें तत्काल ड्यूटी पर लौटने के निर्देश मिले. वे एक संवेदनशील पोस्ट पर तैनात हैं, जहां हर क्षण सतर्कता जरूरी है.

Exit mobile version