हरदुआ के वीर सपूत प्रदीप पटैल के कर्म से धन्य हुई जन्मभूमि विजयराघवगढ़ की ऐतिहासिक धरा, हम सबको नाज है बेटे पर: संजय पाठक

IMG 20240906 WA0000

कटनी। हरदुआ के वीर सपूत प्रदीप पटैल के कर्म से धन्य हुई उनकी मातृभूमि विजयराघवगढ़ की ऐतिहासिक धरा, हम सबको नाज है अपने बेटे की शहादत पर। यह भावुक संदेश विजयराघवगढ़ के विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने सिक्किम में सड़क हादसे में शहीद हुए हरदुआ के लाल प्रदीप पटैल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए व्यक्त किये।

श्री पाठक ने कहा कि विजयराघवगढ़ की यह पावन भूमि देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले राजा सरयू प्रसाद की वह पावन भूमि है जिसमे देशभक्ति की भावना हर युवा, महिला, बुजुर्ग के मन मे बसी है, आज फिर प्रदीप पटैल ने यह सिद्ध कर दिया। विधायक श्री पाठक ने कहा कि प्रदीप की पार्थिव देह का दर्शन करने वह स्वयं जाएंगे तथा युवा लाड़ले सैनिक को अंतिम विदाई देंगे। वह हर वक्त शहीद के परिजनों के साथ खड़े हैं प्रदीप पटैल का परिवार उनका परिवार ।

समूचे क्षेत्र में शोक की लहर

बता दें कि विजराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम हरदुआ निवासी वीर सपूत सैनिक प्रदीप पटैल कल एक सड़क हादसे में शहीद हो गए। यह दुःखद खबर सिक्किम से आई है। इस खबर के बाद विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद के परिवार को इस गहन दुख को शक्ति प्रदान करने के लिए की प्रार्थना की।

हर शख्स को नाज है

विधायक श्री पाठक ने कहा की देश की सेवा में रहते हुए शहीद हुए हमारे विजयराघवगढ़ के हरदुआ कला गांव के हर शख्स को नाज है। विधायक श्री पाठक ने क्षेत्र के हर व्यक्ति से अपील की है की देश सेवा के दौरान शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।

इसे भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: CM मोहन यादव की घोषणा, 20,000 नई शिक्षकों की भर्ती और खुलेंगे 400 नए स्कूल

24 वर्ष की आयु में शहीद हुए  प्रदीप पटेल

हरदुआ कला निवासी प्रदीप पटेल पिता वैसाखू पटेल उम्र 24 वर्ष, 2020 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। प्रदीप पटेल सेना में ड्राइवर थे। सिक्किम में सेना का वाहन 700 फुट खाई में गिरने की वजह से चार जवानों की शहादत हुई जिनमे कटनी जिले के विजराघवगढ़ के ग्राम हरदुआ कला के प्रदीप पटेल का नाम भी शामिल है। सिक्किम के पाक्योंग जिले में हुए सड़क हादसे में सेना के चार जवानों की दुःखद मृत्यु हो गई है।

सिक्किम के जुलुक जा रहा था सेना का वाहन

सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। ये हादसा गुरुवार को हुआ है। सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।  सभी शहीद जवान पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट के थे। मृतकों में मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थानांतर्गत ग्राम हरदुआ कला के रहने वाले ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के रहने वाले क्राफ्टमैन डब्लू पीटर, हरियाणा के रहने वाले नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के रहने वाले सूबेदार के थंगापंडी शामिल हैं. ड्राइवर समेत सभी जवान पश्चिम बंगाल के बिनागुड़ी से एनरूट मिशन कमांड यूनिट के थे।

इकलौते पुत्र थे शहीद प्रदीप

हरदुआकला निवासी प्रदीप पटेल अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे, जबकि उनकी दो बहनें भी हैं। इस वीर सपूत के शहीद होने की खबर मिलते ही जहां शहीद के स्वजनों में मातम छा गया तो वहीं समूचे विजयराघवगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। शहीद के घर में लोगों की भीड़ जमा हो गई, तो वहीं पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

इसे भी पढ़ें-  राष्ट्रीय एकता दिवस पर कटनी में निकली 5 किलोमीटर की ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन,पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पांच वर्गों में विजेताओं को किया सम्मानित

सांसद तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जताया शोक

सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के विजराघवगढ़ विधानसभा के हरदुआ गाँव के वीर सपूत श्री प्रदीप पटेल का सिक्किम के पाक्योंग में एक सड़क दुर्घटना में वीरगति प्राप्त होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएँ हैं।