Site icon Yashbharat.com

Virat Rohit भारतीय क्रिकेट में बड़ी खबर, रोहित के बाद अब विराट भी लेंगे सन्यास?

VIRAT KOHLI

Virat Rohit भारतीय क्रिकेट में पिछले 48 घंटे में जो हुआ वो 440 वॉट के करेंट लगने जैसा ही था क्योंकि पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट शॉक से अभी उबरे भी नहीं थे कि विराट के संन्यास लेने जा रहे हैं कि खबर से भूचाल आ गया।

आईपीएल के मैचों में रोहित फॉर्म भी हासिल कर लेते है और कई मैच विनिंग पारी भी खेलते है फिर सवाल ये उठता है कि जब खिलाड़ी मैदान पर परफॉर्म कर रहा है तो अचानक रिटायरमेंट का ऐलान क्यों ? रोहित के शॉक से भारतीय फैंस उबरे भी नहीं थे कि विराट के संन्यास की खबर ने हड़कंप मचा दिया. विराट ने भी हाल के इंटरव्यू में कहा कि वो अपने  करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे है और खेल का लुत्फ उठा रहे है. आईपीएल के मैचों में लगातार रन बनाने वाले विराट भी शानदार फॉर्म में थे फिर रिटायर होने की सोचना भी बेमानी लगता है.

रोहित और विराट के बारें में एक बात तो साफ़ है कि वो अपने खेल को समझते हैं और जानते हैं कि उनको आगे क्या करना है ऐसे में दोनों को रिटायरमेंट की खबर महज़ 48 के भीतर आना कई तरह के सवाल भी खड़े करती है. सवाल बड़ा ये है कि दोनों दिग्गजों का एक साथ रिटायरमेंट क्यों .. ऐसा क्या हुआ कि दो बडें ब्रांड एक साथ मैदान छोड़ने का मन बना ले.

Exit mobile version