Saturday, May 16, 2026
Latest:
LatestSportsक्रिकेटराष्ट्रीय

Team India Squad announces for T20I series अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, रोहित-विराट की वापसी

Team India Squad announces for T20I series अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। गायकवाड़ अंगुली की चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। उनके इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैचों से भी दूर रहने की संभावना थी।

wp 17046353123433114205236168806272

भारतीय टीम इस प्रकार है रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , आवेश खान, मुकेश कुमार

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद भारत को अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टी20 टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद भारत के लिए कोई भी मैच इस प्रारूप में नहीं खेला था।

जोहान्सबर्ग में चोटिल हुए थे सूर्यकुमार

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, सूर्यकुमार और हार्दिक दोनों के आईपीएल से वापसी की उम्मीद है। दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में टी20 में भारत का नेतृत्व करने वाले सूर्यकुमार को जोहान्सबर्ग में तीसरे और अंतिम मैच में फील्डिंग के दौरान टखने में चोट लग गई थी। हाल ही में उनके टखने की सर्जरी हुई है और उम्मीद है कि वह कुछ महीनों में ट्रेनिंग पर लौट आएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम