सागर जहरीली शराब कांड: मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा, भाजपा नेता चंदू सिंह का नाम आया सामने
शराब तस्कर गिरोह: दिल्ली के ढक्कन, पुणे का होलोग्राम और MP की शराब; डोंगरगढ़ बना अवैध बाटलिंग का महा-कॉरिडोर, 3 साल से चल रहा था डबल मुनाफे का खेल
सागर जहरीली शराब कांड: मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा, भाजपा नेता चंदू सिंह का नाम आया सामने
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस दुखद हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। मामले की गहन जांच के बीच स्थानीय भाजपा नेता और तितरवारा के सरपंच चंदू सिंह राजपूत का नाम मुख्य सप्लायर के तौर पर सामने आया है।
गांव-गांव में था अवैध शराब का नेटवर्क
सप्लाई का तरीका: ग्रामीणों के अनुसार, शराब ठेकेदारों की गाड़ियां रात के अंधेरे में गांव-गांव जाकर अपने एजेंटों को जहरीली शराब की डिलीवरी देती थीं।
भारी बिक्री: अकेले गूगरा खुर्द गांव में ही हर रोज 250 (ढाई सौ) से अधिक शराब के क्वार्टर (पाव) बेचे जा रहे थे।
कीमत और नेटवर्क: शराब माफियाओं ने हर गांव में आधा दर्जन से ज्यादा ठिकाने बना रखे थे, जहां 70 से 120 रुपये में शराब का पाव बेचा जाता था।
प्रशासनिक हलचल और उच्च स्तरीय समीक्षा मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार देर शाम जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक लेकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) दीपाली रस्तोगी भी स्थिति का जायजा लेने और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने सागर पहुंच चुकी हैं।