Site icon Yashbharat.com

IPL के बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद और सुना प्रवचन

premanand maharaj 1 2025 05 6053437a7acfa5d69520d4639fc3526d

IPL के बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद और सुना प्रवचन। आईपीएल के बीच भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोमवार, 20 अप्रैल को वृंदावन पहुंचे। इस दौरान दोनों ने वराह घाट स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

IAS किंजल सिंह का ट्रांसफर: मंत्री से टकराव या रूटीन फेरबदल? जानिए पूरी कहानी

IPL के बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद और सुना प्रवचन

जानकारी के अनुसार, विराट और अनुष्का की यह प्रेमानंद महाराज से पांचवीं मुलाकात है। पिछले कुछ महीनों में दोनों कई बार वृंदावन आ चुके हैं। हाल ही में भी वे फरवरी महीने में यहां पहुंचे थे।

सोमवार को हुई इस यात्रा में दोनों पूरी तरह आध्यात्मिक भाव में नजर आए। वायरल वीडियो में विराट कोहली गले में तुलसी माला पहने दिखाई दिए, जबकि अनुष्का शर्मा साधारण सफेद सूट में नजर आईं। दोनों ने बेहद सादगी के साथ आश्रम में बैठकर प्रवचन सुना, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस इस जोड़ी की सादगी और आध्यात्मिक जुड़ाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “आधुनिक जीवन में अध्यात्म की मिसाल” बताया है।

Exit mobile version