राजगढ़ में क्रेन दुर्घटना, काली माता की विशाल मूर्ति पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
राजगढ़ में क्रेन दुर्घटना, काली माता की विशाल मूर्ति पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
राजगढ़ में क्रेन दुर्घटना, काली माता की विशाल मूर्ति पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मूर्ति विसर्जन के दौरान मोईली कला गांव में अचानक से क्रेन पलट गई। क्रेन पलटने के साथ ही कालीमाता की मूर्ति भी जमीन पर गिर गई व खंडित हो गई। क्रेन को पलटते देख मौके पर मौजूद युवकों ने इधर-उधर भागकर खुद को बचाया। बाद में क्रेन में से ड्राइवर को निकाला गया, जिसको हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक नवरात्र के समापन के बाद गुरुवार को कुरावर के वार्ड क्रमांक पांच स्थित कुरावर महारानी समिति के सदस्य मूर्ति विसर्जन करने के लिए 12 किमी दूर ग्राम मोईली कला में मौजूद तालाब पर पहुंचे थे। कुरावर की झांकियों की मूर्तियों के विसर्जन के लिए प्रशासन ने इसी तालाब को अधिकृत किया था। ऐसे में यहां पर बड़ी मूर्तियों के विसर्जन में दिक्कत न आए इसके लिए प्रशासन ने क्रेन का इंतजाम कर रखा था। राजगढ़ में क्रेन दुर्घटना, काली माता की विशाल मूर्ति पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल