Site icon Yashbharat.com

VIDEO: ABVP की मांग-कालेज परिसर में NSUI को किया जाए बैन

IMG 20180626 WA0007

कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज कटनी के अग्रणी तिलक कालेज के प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि कॉलेज परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए।

अभाविप ने यह मांग उस घटना के मद्देनजर की है जिसमे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान पर कल सन्गठन की ही एक महिला कार्यकर्ता ने शोषण का आरोप लगाया। अभाविप ने ज्ञापन में कहा कि जिस सन्गठन के राष्ट्रीय नेतृत्व पर इस तरह के गम्भीर आरोप लगे उस सन्गठन के कार्यकर्ताओं से कॉलेज की छात्राएं अपने आप को असुरक्षित और भय से देख रहीं हैं। कटनी में भी एनएसयूआई के तथाकथित कार्यकर्ता पदाधिकारी अशोभनीय

व्यवहार करते हैं।

परिषद ने न सिर्फ एनएसयूआई को बैन करने की माग की वरन उसके राष्ट्रीय का पुतला भी दहन किया। गौरतलब है कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर एक महिला कार्यकर्ता ने शोषण का गम्भीर आरोप लगाया था इसके बाद परिषद देश भर में प्रदर्शन कर रही है।

कटनी में प्रदर्शन के दौरान प्रियंका शुक्ला (जिला छात्रा प्रमुख), तृप्ति जैन (छात्र संघ अध्यक्ष), शिवांगी शुक्ला (उपाध्यक्ष), सुषमा रघुवंशी, सोनल वाधवा, शिवांकु द्विवेदी सौम्या राव, श्वेता गोतम, पूजा दुबे, कल्पना बर्मन, रेणु श्रीवास्तव, मानसी गुप्ता, प्रज्ञा सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version